खेल
06-May-2024


नई दिल्ली (ईएमएस)। आईपीएल सत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे सनराईजर्स हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपनी टीम को इस सत्र में मिली सफलता में अहम भूमिका निभाई है। हैड की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। हेड और मॉडल जेसिका डेविस ने लंबे इंतजार के बाद साल 2023 में शादी रचाई थी। इन दोनों ने 15 अप्रैल को एडिलेड में शादी की थी। ट्रेविस और जेसिका की सगाई मार्च 2021 में हुई थी। वहीं सितंबर 2022 में दोनों को एक बेटी हुई। जेसिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर शादी की खबर का खुलासा किया था। ट्रेविस हेड और जेसिका मई 2022 में एक प्‍लेन हादसे में बाल-बाल बच गए थे। तब दोनों मालदीव छुट्टियां मनाने गए हुए थे। उस समय जेसिका प्रेग्नेंट थीं। जेसिका ने सोशल मीडिया पर घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि मालदीव से लौटते समय प्लेन में कोई समस्या आ गई जिससे उसे आपात स्थिति में उतारा गया था। तब हमारा प्लेन फिसलकर मैदान में चला गया जिससे हम सभी लोग काफी डरे हुए थे। गिरजा/ईएमएस 06मई 2024