अंतर्राष्ट्रीय
06-May-2024
...


पड़ोसी देश श्रीलंका के साथ भारत की भविष्य की योजनाओं में बिजली ग्रिड को आपस में जोड़ना, बहुउद्देशीय पाइपलाइन और भू-संपर्क के लिए आर्थिक गलियारा स्थापित करना शामिल हैं। भारत ने कांकेसंथुराई बंदरगाह के पुनर्वास के लिए श्रीलंका को 6.36 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अनुदान सहायता भी बढ़ा दी है। श्रीलंका के कांकेसंथुराई (केकेएस) बंदरगाह करीब 16 एकड़ में फैला हुआ है और यह पुदुचेरी के कराईकल बंदरगाह से 104 किलोमीटर दूर है। नागप्पट्टिनम को कांकेसंथुराई बंदरगाह से जोड़ने वाली सीधी नौका सेवा लगभग साढ़े तीन घंटे में 111 किलोमीटर (60 समुद्री मील) की दूरी तय करती है। नौका सेवा का संचालन ‘इंदश्री फेरी सर्विसेज नाम की निजी कंपनी द्वारा किया जाता है। आशीष दुबे / 06 मई 2024