राज्य
07-May-2024
...


-महंत ने लगाया महामंडलेश्वर बनवाने के लिए 7.50 लाख लेने का आरोप उज्जैन (ईएमएस ) ।उज्जैन में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने मंगलवार को कीटनाशक पीकर सुसाइड की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके खिलाफ सोमवार रात महामंडलेश्वर बनवाने के लिए 7.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का दर्ज किया गया था। इसके बाद अखाड़े से निष्कासित भी कर दिया। दरअसल, निरंजनी अखाड़े के महंत सुरेश्वरानंद पुरी महाराज ने चिमनगंज थाने में शिकायत की। इसमें बताया, ‘महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी ने श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े में उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवाने का लालच दिया था। इसके ऐवज में 15 अप्रैल 2024 को मंदाकिनी को साढ़े सात लाख भी दिए थे। अखाड़े के मुख्यालय में संपर्क किया, तो बताया गया कि रुपए लेकर उपाधि नहीं दी जाती। इसके बाद सुरेश्वरानंद ने रुपए वापस मांगे। महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने रुपए देने से इंकार कर दिया।’ इसके बाद पुलिस ने सोमवार देर रात महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।