राज्य
08-May-2024


गिरिडीह (ईएमएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को सिरसिया स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान कोडरमा लोकसभा व गांडेय विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा की गई. दोनों चुनाव के मद्देनजर रणनीति पर चर्चा की गई. उपस्थित कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिये गये. बूथ सशक्तीकरण पर बल दिया गया. साथ ही जोर-शोर से चुनाव प्रचार अभियान में लगने की बात कही गई. बैठक के दौरान वोट प्रतिशत बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. साथ ही साथ केंद्र की मोदी सरकार के विकास योजनाओं से जन-जन को अवगत कराने का निर्देश दिया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी उनका मंतव्य हासिल किया गया. बैठक में जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, यदुनंदन पाठक, नवीन सिन्हा, जयप्रकाश मंडल, महेंद्र प्रसाद वर्मा, कामेश्वर पासवान, प्रवीण चौधरी, अरविंद कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। राजेश कुमार/ ईएमएस/ 08 मई 2024