राज्य
08-May-2024


गिरिडीह (ईएमएस)। गिरिडीह लोकसभा सीट से दर्ज नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी बोकारो समाहराणलय स्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में हुई। स्कूटनी के दौरान 7 के नामांकन पत्र जरूरी कागजात के अभाव में रद्द कर दिया गया। बता दें कि गिरिडीह लोकसभा सीट से कुल 25 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया था। अब स्कूटनी उपरांत 18 उम्मीदवार बचे हैं। उक्त जानकारी गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी सह बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव ने दी। उन्होंने बताया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित है। इन उम्मीदवारों का हुआ नामांकन रद्द नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी के दौरान जिन उम्मीदवारों का नामांकन पत्र रद्द हुआ है, उनमें :- धीरन मदक निर्दलीय नारायण गिरी राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी इमाम सफी निर्दलीय राकेश रोशन घोष निर्दलीय राजा हक निर्दलीय जयराम महतो आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक तुलसी महतो निर्दलीय शामिल हैं। जिनके नामांकन प्रपत्र वैध पाये गये, उनमें - मथुरा प्रसाद महतो - झामुमो चंद्रप्रकाश चौधरी - आजसू पार्टी कमल प्रसाद - बहुजन समाज पार्टी मो. ऐनुल अंसारी - बहुजन मुक्ति पार्टी पप्पू कुमार निषाद - भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी प्रमोद राम - पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) शिवजी प्रसाद - राइट टू रिकॉल पार्टी सुभाष कुमार ठाकुर - सर्व समाज पार्टी ज्ञानेश्वर प्रसाद - लोकहित अधिकार पार्टी उषा देवी - निर्दलीय उषा सिंह - निर्दलीय कलावती देवी - निर्दलीय जयराम कुमार महतो - निर्दलीय द्वारका प्रसाद लाला - निर्दलीय पूजा कुमारी - निर्दलीय रामेश्वर दुसाध - निर्दलीय सुनीता टुडू - निर्दलीय सुबोध कुमार यादव - निर्दलीय शामिल हैं। गिरिडीह लोस क्षेत्र में गिरिडीह जिले का दो विस क्षेत्र शामिल बता दें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिये मतदान अगामी 25 मई को होना है। गिरिडीह लोकसभा सीट में छह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिनमे गिरिडीह जिले के 32 गिरिडीह विस क्षेत्र और 33 डुमरी विस क्षेत्र (आंशिक) शामिल है। जबकि इस विस क्षेत्र में नावाडीह प्रखण्ड बोकारो जिले का शामिल है। वहीं बोकारो जिले के दो विधानसभा क्षेत्र बेरमो एवं गोमियाँ तथा धनबाद जिले का टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा क्षेत्र शामिल है। राजेश कुमार/ ईएमएस/ 08 मई 2024