व्यापार
09-May-2024
...


2020 में संभाली टिंडर की कमान नई दिल्‍ली (ईएमएस)। शर्मिष्ठा दुबे जमशेदपुर की रहने वाली हैं। लोयोला स्कूल में पढ़ाई के बाद उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से बीटेक किया। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई उनके क्‍लासमेट थे। वह उस बैच में अकेली महिला थीं। हाल में सोशल मीडिया पर आईआईटी खड़गपुर दीक्षांत समारोह के उन दिनों की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें शर्मिष्ठा पिचाई के साथ दिखती हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर अनन्या लोहानी नाम की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शेयर की थी। उनके पिता आईआईटी, खड़गपुर में सुंदर पिचाई के ही बैच में थे। शर्मिष्ठा दुबे कई लोगों को प्रेरित करती हैं। वह इस बात का उदाहरण हैं कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर सपने को साकार किया जा सकता है। दुबे ने 1998 में टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स में इंजीनियर के तौर पर काम करते हुए अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की। उसके बाद वह सप्लाई चेन मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर कंपनी i2 टेक्नोलॉजीज में शामिल हो गईं। साल 2006 में शर्मिष्‍ठा दुबे मैच डाट कॉम से जुड़ गईं। उन्होंने यहां मैच ग्रुप अमेरिका की प्रेसीडेंट, चीफ प्रोडक्‍ट ऑफिसर और द प्रिंसटन रिव्यू की ईवीपी जैसी कई भूमिकाओं में काम किया। दुबे ने 2013-2014 तक टूयटर डाट कॉम लिए इवीपी के रूप में भी सेवाएं दीं। 2017 में शर्मिष्‍ठा को टिंडर का सीओओ नियुक्त किया गया। फिर मार्च 2020 में वह इसकी सीईओ बन गईं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने 3 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा के इस समूह का नेतृत्व किया। सतीश मोरे/09मई