राज्य
10-May-2024


इन्दौर (ईएमएस) हिन्दू वादी संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा बलाई समाज के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची महिला ने दो मुस्लिम भाइयों पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों के नाम समीर खान और अफजल खान है। मामले पर बताया जा रहा है तो समीर खान ने महिला से खुद को हिंदू बता दोस्ती कर दबाव बना निकाह किया। वहीं अफजल ने उसकी आपत्तिजनक फोटो लिए और विडियो बनाए। मामला थाने तब पहुंचा जब आरोपी, महिला की बेटी पर भी बुरी नजर डाल उसके साथ भी गलत हरकतें करने लगे। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। इसके बाद पीड़ित महिला बलाई समाज के पदाधिकारियों के साथ आजाद नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के अनुसार समीर खान उसके भाई का परिचित था और वह भाई से मिलने घर आता रहता था। उसने उसे स्वयं के सोनू मराठा बताते उसके साथ दोस्ती की और शारीरिक संबंध बना लिए जब उसने शादी का बोला तो सोनू ने बताया कि वह मुस्लिम है और काजी द्वारा निकाह करवाएगा। उसके बाद समीर उसे धर्मपुरी में रहने वाले उसके भाई फिरोज उर्फ मौलाना हाफिज के पास ले गया और मुस्लिम रीति से निकाह किया। उसके बाद वे लोग खजराना में रहने लगे। जहां एक दिन समीर का भाई अफजल आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने बताया कि उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। और उसे बता धमकाने लगे। इसके बाद आरोपित उसकी छोटी बेटी के साथ भी गलत काम करना चाहते थे। जिस पर उसने परिजनों और परिचितों को पूरी बात बताई तथा समाज के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आनन्द पुरोहित/ 10 मई 2024