राज्य
10-May-2024


तेज हवाओं के बीच वर्षा की संभावना जबलपुर, (ईएमएस)। गर्मी, बारिश और हवा के गठजोड़ से मौसम के मिजाज बदल गये हैं। दिनभर मौसम खुला रहता है और शाम को अचानक बादल छाने लगते हैं हल्की बूंदाबांदी भी होने लगती है जिससे मौसम के मिजाज बदल जाते हैं। उमस भरी गर्मी परेशान करने लगती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले २-३ दिनों तक मौसम के मिजाज ऐसे ही रहेंगे। पड़ोसी जिलों में तेज बारिश .......... पश्चिमी विक्षोप की वजह से राजस्थान के ऊपर हवा के कम दवाब का क्षेत्र बन गया है और हवा में नमी बन गई है इससे स्थानीय स्तर पर जहां बादल बनते हैं वहां बंदाबांदी हो जाती है। कल रात शहर में जहां बूंदाबांदी हुई वहीं पड़ोसी जिले कटनी, सिवनी, मंडला में तेज बारिश हुई। शुक्रवार को भी आंधी-पानी की स्थिति बनी रही और रात को बूंदाबांदी हुई जिससे पारा ३९ डिग्री पर पहुंच गया। तेज हवायें चलेंगी ........ स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में हुई बारिश के बाद पश्चिमी-विक्षोभ ने मध्यप्रदेश को अपने घेरे में ले लिया है। खासकर पूर्वी मध्यप्रदेश में वायुमण्डल पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम कार्यालय के मुताबिक पिछले २४ घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान ३९.४ डिग्री सेल्सियस सामान्य से २ डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान २५.६ डिग्री सेल्सियस सामान्य से १ डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल ५१ प्रतिशत और सायंकाल २५ प्रतिशत आंकी गई। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान ३९.८ और न्यूनतम तापमान २१.० दर्ज किया गया था। प्रदेश में सबसे अधिक ४४.२ डिग्री तापमान दतिया जिले में दर्ज किया गया। दक्षिणी हवाएं ६ से ८ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अगले २४ घंटों के दौरान संभाग के अनेक स्थानों पर तड़ित झंझावत के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना है। सुनील // मोनिका // १० मई २०२४ // ०५.५८