क्षेत्रीय
17-May-2024
...


भोपाल(ईएमएस)। खजूरी सड़क थाना इलाके में स्थित रेलवे ब्रिज भौंरी पर रेलवे ट्रैक के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक किन्नर ने युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में पत्थर लगने से युवक को घातक चोंट आई है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहॉ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड बैरागढ़ में रहने वाला विनोद (40) निजी काम करता है। इलाके में रहने वाले आटो चालक राजकुमार के साथ वह रेलवे ब्रिज भौंरी गया था। वहॉ उसे फरजाना नाम का किन्नर मिला। दोनो ने ऑटो चालक राजकुमार से खाना खाने के लिये किसी ढाबे पर चलने को कहा। फरजाना ने भौंरी इलाके के ढाबे पर चलने की बात कही। तीनों भौंरी ब्रिज के नीचं पहुंचे तब फरजाना ने ऑटो रुकवाया। इसके बाद विनोद और फरजाना ऑटो चालक से थोड़ी देर वहीं रुकने का कहते हुए चले गए। रेलवे ट्रैक के पास किसी बात को लेकर विनोद का किन्नर से विवाद हो गया। विवाद बड़ने पर फरजाना ने विनोद के साथ मारपीट करते हुए पास में पड़ा पत्थर उठाकर पूरी ताकत से विनोद के सिर पर मार दिया। सिर पर घातक वार होने से विनोद वहीं पर बेसुध होकर गिर पड़ा। इसके बाद किन्रर वापस ऑटो के पास आया और चालक राजकुमार से वापस चलने को कहा। जब राजकुमार ने विनोद के बारे में पूछा तब उसने कहा की उसने विनोद को मार दिया है। आटो चालक राजकुमार ने किन्नर को पकड़ने का प्रयास किया जब आरोपी उसे हाथ में काटते हुए भाग गया। उधर विनोद को घायल हालत में पड़ा देख वहॉ से गुजर रहे आरपीएफ के जवान ने पुलिस और एंबुलैस को सूचना दी। इसके बाद विनोद को इलाज के लिये हॉस्पिटल पहुंचाया गया। बाद में पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर किन्नर फरजान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। आरोपी किन्नर ट्रेन में नेग मांगने का काम करता है। बताया गया है कि उनके बीच पैसो के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस का कहना हे की आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सही कारणो का पता चल सकेगा जुनेद / 17 मई