राष्ट्रीय
21-May-2024
...


-स्मृति ईरानी अमेठी से हार रहीं हैं नई दिल्ली (ईएमएस)। भाजपा भले कहे कि लोकसभा चुनाव 2024 मोदी लहर के जरिए एनडीए निकाल रहा है, लेकिन इंडिया के नेता तो यही कहते हैं कि देश में मोदी लहर जैसी कोई बात है ही नहीं और चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आने वाले हैं। इससे हटकर यदि कोई यह भविष्यवाणी करे कि 2024 के आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रियंका गांधी शामिल होंगी तो आश्चर्य होना लाजमी है, लेकिन जिस भविष्यवक्ता की बातें अभी तक सच होती देखी गई हों तो उस पर यकीन करने को मन भी करता है। दरअसल वर्तमान भारत में राजीव नारायण शर्मा की भविष्यवाणी सबसे सटीक बैठ रही हैं। पिछले 6 महीने में उन्होंने जो भी भविष्यवाणी की है, वह सभी सत्य साबित हुई हैं। प्रत्येक रविवार को वह 4 पीएम के यूट्यूब चैनल में सुबह भविष्यवाणी करते हैं। जिसे लाखों लोग कुछ ही घंटे में देख लेते हैं। ऐसे प्रभावी भविष्यवक्ता राजीव नारायण का कहना है, कि प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को हुआ है। उनकी कुंडली के 12वें घर में मंगल है। सातवें घर में बृहस्पति, बुध और सूर्य है। चंद्रमा उनके छठवें घर में है। प्रियंका की कुंडली में शुक्र पांचवे घर से होकर नवमे घर में दो त्रिकोणी संबंध बना रहा है। वर्तमान में प्रियंका गांधी की शुक्र दशा चल रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद केंद्र में जो नई गठबंधन की सरकार बनेगी, उसमें उनका मंत्री बनना तय है। भविष्य में वह कांग्रेस में एक बहुत बड़े नेता के रूप में स्थापित होंगी। ज्योतिषाचार्य राजीव का कहना है, कि प्रियंका गांधी का बृहस्पति ग्रह बहुत मजबूत है। जो उन्हें बेहतर प्रशासक बना रहा है। प्रियंका गांधी का राजयोग शुरू हो चुका है। प्रियंका गांधी के दसवें घर में जो मंगल है, वह लाभांश का मंगल है। प्रियंका गांधी किसी के सामने झुकने वाली शख्सियत नहीं हैं। वह इंदिरा गांधी से भी ज्यादा मजबूत होकर भारतीय राजनीति में अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य राजीव नारायण शर्मा का यह भी कहना है, कि अमेठी से इस बार स्मृति ईरानी हार रही हैं। प्रियंका गांधी जिस तरह से चुनाव प्रचार में सक्रिय हुई हैं। जिस तरह से वह अपने परिवार के ऊपर लगाए गए आरोपों पर जवाब दे रही हैं। प्रियंका गांधी के सामने भारतीय जनता पार्टी के नेता बौने साबित हो रहे हैं। ग्रह दशा का प्रभाव समय आने पर कितना बलवान होता है, इसका उदाहरण प्रियंका गांधी और स्मृति ईरानी हैं। प्रियंका गांधी का राजनीति के शिखर में तेजी से चढ़ने का योग बन रहा है। वहीं तेज तर्रार भाजपा की महिला नेत्री स्मृति ईरानी के ग्रह नक्षत्र उन्हें नीचे की ओर ले जा रहे हैं। इसी को कहते हैं समय होत बलवान अर्थात समय बलवान होता है। एसजे/21/05/2024