राष्ट्रीय
22-May-2024
...


- मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना का अपने प्रतिद्वंद्वी पर हमला मंडी,(ईएमएस)। लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट में फिर जंग देखने को मिल रही है। फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत का मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के साथ है। दोनों ही नेता चुनावी रैलियों में एक दूसरे पर जमकर शब्दों को बाण चल रहे हैं। इसी बीच कंगना ने एक बार फिर से विक्रमादित्य सिंह पर हमला बोला है। कंगना ने विक्रमादित्य को बिगड़ैल शहजाद करार देते हुए कहा कि उनकी मां ने उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं सिखाया है। कंगना ने कहा कि पहाड़ी महिलाओं में बड़ा दम होता है। उन्होंने कहा कि मैंने उद्धव ठाकरे के सिंहासन तक हिला दिया था, तो तुम्हारी औकात ही क्या है। कंगना रनौत ने दावा किया कि विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कंगना ने जिन मंदिरों के दर्शन किए, उनका शुद्धिकरण करना होगा। कंगना ने कहा कि बिगड़ैल शहजादा नहीं जानता कि महिलाओं का सम्मान क्या होता है। उनकी मां प्रतिभा सिंह ने उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं सिखाया। इन लोगों ने मंडी की लड़कियों का भाव पूछा, लेकिन अब हम मंडी की बेटियों का अपमान नहीं सहेंगे। विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कंगना ने कहा कि इनसे ज्यादा भ्रष्टाचारी कोई नहीं है। ये लोगों का पैसा खाने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं। कंगना ने कहा कि वह विक्रमादित्य की तरह नहीं हैं जो मां-बाप के नाम पर वोट मांगते हो। उनका पद्मश्री मिला है, फिल्ममेकर हैं, अपना काम खुद करती हैं वह खुद कमाती हैं। कंगना ने कहा कि वह जनता का पैसा नहीं मारती और न ही उस पर नजर डालती हैं। इस चुनाव में यहां की जनता दिखा देगी कि महिलाओं का अपमान करने वाले क्या वह क्या हाल कर सकती हैं। सिराज/ईएमएस22मई24