-बेइज्जती के बदले में झोला भर-भर देते हैं नोट लॉस एंजेलस (ईएमएस)। अमेरिकी महिला मार्ली लोगों को बेइज्जत करने का काम करती है और इसके बदले में बेइज्जती करवाने वाला शख्स उसे झोला भर-भर के नोट भी देते हैं। मार्ली बेइज्जत करने के लिए खुद किसी को नहीं ढूंढती हैं, बल्कि लोग उनके पास खुद आते हैं। वो चाहते हैं कि मार्ली उनके साथ दुर्व्यवहार करें, बदले में वो लोग मार्ली को न सिर्फ गिफ्ट देते हैं, बल्कि झोला भर-भरकर नोट भी देते हैं। \30 साल की मार्ली ने बताया कि मर्द खुद को अपमानित करवाने के लिए मेरे पास आते हैं। वे चाहते हैं कि मैं उनको कंट्रोल करुं, बदले में वो मुझे पैसे देते हैं। मार्ली ने कहा कि मैंने 6 साल पहले ग्रेजुएशन के ठीक बाद यह काम शुरू किया था। शुरुआत में मैंने एक कॉर्पोरेट नौकरी की, लेकिन मुझे तुरंत समझ आ गया कि मैं नौकरी से मैं कुछ खास पैसा नहीं कमा पा रही हूं। मुझे लाइफ को लेकर चिंता होने लगी। ऐसे में मार्ली ने गूगल पर ‘महिलाओं के लिए पैसा कमाने का ऑनलाइन तरीका’ सर्च किया। कुछ अजीब सजेशन आए, जो मेरे लिए नहीं थे। मार्ली लगातार गूगल सर्च कर रही थीं। आखिरकार, वह इंटरनेट पर ऐसी महिलाओं से मिलीं, जो पुरुषों से पैसे भेजने और उनके बैंक खातों को कंट्रोल करके अपनी आजीविका चलाती थीं। लोग अपने ही पैसे को खर्च करने के लिए इन महिलाओं से पूछते थे। ऐसे में मार्ली ने भी ऐसा करना शुरू कर दिया। मार्ली को पहला चेक तब मिला, जब उन्होंने अपने एक क्लाइंट से 50 डॉलर (4174 रुपए) के लंच बिल का भुगतान करने का रिक्वेस्ट किया। वो पैसा सीधे चेक से मार्ली के खाते में आ गया। एक बार एक क्लाइंट ने खुद को अनब्लॉक करने के लिए मार्ली को 1 हजार डॉलर (83 हजार रुपए) भेज दिए, फिर दो घंटे के अंदर ही 2 लाख 8 हजार रुपए और दे दिए। इस क्लाइंट को मार्ली ने ब्लॉक कर रखा था। इसके बाद उनका यह धंधा चल निकला। लोग मार्ली के घर तक खुद को अपमानित करवाने के लिए आने लगे। बदले में वो खूब पैसा भी लुटाते थे। इनमें से किसी शख्स के पीठ पर मार्ली अपना पैर रखती हैं, तो कोई घर में नौकर की तरह खटता है। वहीं, कोई अपमानित होने के लिए देर से आता है तो उसका एक्स्ट्रा चार्ज भी जोड़ती हैं। इंटरव्यू के दौरान ही बीटा नाम का एक क्लाइंट घर की साफ-सफाई करने के लिए आ गया। पूछने पर उसने बताया कि मार्ली मुझे काम देती है, जिसे करने में मुझे मजा आता है। मैं उसके साथ सुरक्षित महसूस करता हूं, अगर कुछ भी गलत होता है, तो वह हमेशा मेरी रक्षा करने के लिए मौजूद रहती है। उसने आगे कहा, “कभी-कभी मुझे लगता है कि यही मेरे जीवन का उद्देश्य है। मुझे महिलाओं की सेवा करनी चाहिए और खास तौर पर मालकिन मार्ली की।” बीटा नौकर की तरह मार्ली के घर में खट रहा था। इस बारे में मार्ली से पूछा गया कि बीटा जो आपका पर्सनल काम कर रहा है, उसके बदले में आप उसे क्या देती हैं। इस पर मार्ली ने कहा कि पुरस्कार के तौर पर उसे मेरी मौजूदगी का मौका मिलता है। मार्ली ने कहा कि मेरे 95 प्रतिशत क्लाइंट गोरे लोग हैं। एक बार मार्ली ने किसी गोरे शख्स को पट्टा बांध दिया था और जानवरों की तरह घुमाया भी। वो वीडियो वायरल हुआ तो मार्ली की खूब आलोचना भी हुई। सुदामा/ईएमएस 12 जुलाई 2024