पेरिस (ईएमएस)। पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों का बेहतर प्रदर्शन जारी है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह के बाद अब स्वप्निल कुसाले ने निशानेबाजी में कांस्य पदक जीता है। स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में तीसरा स्थान हासिल कर यह कांस्य जीता। स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किये। इस प्रकार भारत को तीसरा पदक मिला है। ये तीनों ही पदक निशानेबाजी में आये हैं। अब स्वप्निल ओलंपिक में पदक जीतने वाले सातवें भारतीय निशानेबाज बन गये हैं। इस बार ओलंपिक में पहला कांस्य पदक मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता। इसके बाद मनु और सरबजोत ने मिश्रित इवेंट में भी कांस्य पदक जीता। वहीं अब स्वप्निल ने तीसरा पदक जीता है। भारत को ओलंपिक में पहला पदक 2004 में राज्यवर्धन राठौड़ ने एथेंस ओलंपिक में जिताया था। इसके बाद बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण जीता था। साल 2012 में बीजिंग ओलंपिक में भारत के दो निशानेबाजों ने पदक जीता था। तब विजय कुमार ने रजत और गगन नारंग ने कांस्य पदक जीता था। गिरजा/ईएमएस 01 अगस्त 2024