मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट पर बंद हुआ। बाजार में ये गिरावट दुनिया भर के बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। आज कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 312.53 अंकों या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ ही 78,271.28 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 78,735.41 के उच्चतम स्तर और 78,226.26 के निचले स्तर पर पहुंचा। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 42.95 अंक तकरीबन 0.18 फीसदी नीचे आकर 23,696.30 पर बंद हुआ। निफ्टी के 25 शेयर नुकसान के साथ ही आज लाल निशान में बंद हुए। इनमें एशियन पेंट्स, टाइटन कंपनी, नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टाटा कंज्यूमर शामिल रहे, जिनमें सबसे अधिक 3.40 फीसदी तक की गिरावट देखी गई जबकि ओएनजीसी, हिंदाल्को, अपोलो हॉस्पिटल्स और बीपीसीएल सबसे अधिक लाभ के साथ ही हरे निशान पर बंद हुए। इनमें 2.90 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गयी। बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया, जहां स्मॉल-कैप शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त रही। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप100 इंडेक्स 1.85 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी मिडकैप100 इंडेक्स ने 0.68 फीसदी की बढ़त दर्ज की। एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स भी अधिकतर लाभ के साथ ही ऊपर आकर बंद हुए। एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 1.75 फीसदी तक की गिरावट रहीए। दूसरी ओर अन्य सेक्टर्स में निफ्टी पीएसयू बैंक, मेटल, ओएमसी और मीडिया इंडेक्स एक फीसदी से अधिक की बढ़त रही। वहीं गत दिवस बाजार भारी तेजी के साथ बंद हुआ था। इससे पहले आज सुबह बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई। वहीं आज एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत रही। सेंसेक्स और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी अभी 27 सितंबर के अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से तकरीबन 8.6 फीसदी और 9.7 फीसदी नीचे हैं। ये आंकड़े विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के साथ-साथ धीमी आर्थिक और कंपनियों के तिमाही परिणामों से प्रभावित हुए है। अमेरिकी शेयरों में तेजी के बाद बुधवार को एशिआई बाजारों में भी तेजी रही। गिरजा/ईएमएस 05फरवरी 2025