राष्ट्रीय
12-Mar-2025


* इस वर्ष कुल 184 होली विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई गईं मुंबई, (ईएमएस)। मध्य रेल ने इस त्यौहार/होली सीजन में उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा जाने वाले यात्रियों को होली का शानदार तोहफा दिया है। मध्य रेल देश भर के विभिन्न गंतव्यों के लिए कुल 184 विशेष ट्रेन सेवाएं चला रहा है, ताकि यात्री अपने प्रियजनों के साथ होली का त्यौहार मना सकें। इनमें से 68 ट्रेनें उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए हैं। इन ट्रेनों में वातानुकूलित विशेष, शयनयान और जनरल कोच के मिश्रित संयोजन वाली ट्रेन सेवाएं और अनारक्षित विशेष ट्रेन सेवाएं शामिल हैं। * उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा के लिए 68 ट्रेन सेवाएं इस प्रकार हैं- उत्तर प्रदेश की इनमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी 36 विशेष ट्रेन सेवाओं की है, जो इस प्रकार हैं: * मुंबई से मऊ तक 10 सेवाएं * मुंबई से बनारस तक 6 सेवाएं * मुंबई से गोरखपुर तक 8 सेवाएं * मुंबई से कानपुर तक 4 सेवाएं और * पुणे से गाजीपुर सिटी तक 8 सेवाएं अन्य 32 ट्रेन सेवाएं में शामिल हैं * पुणे से झांसी (एमपी) तक 4 सेवाएं * हडपसर से झांसी (एमपी) तक 4 सेवाएं * पुणे से इंदौर (एमपी) तक 6 सेवाएं * नासिक रोड से धनबाद (झारखंड) तक 10 सेवाएं * पुणे से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) तक 4 सेवाएं और * हडपसर से हिसार (हरियाणा) तक 4 सेवाएं ये विशेष ट्रेनें यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मददगार होंगी। यात्रियों की सुविधा और सहूलियत सुनिश्चित करने के लिए, मध्य रेल ने यात्री सुविधाओं में वृद्धि की है और अपने पूरे नेटवर्क में कई महत्वपूर्ण उपाय लागू किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में टिकट काउंटर उपलब्ध कराए गए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर पीने के पानी, भोजन और शौचालय की सुविधा के साथ होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों और टिकट जांच कर्मचारियों को तैनात करके विशेष ट्रेनों में उचित बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए एक व्यवस्थित कतार प्रबंधन प्रणाली लागू की गई है। स्टेशन में प्रमुख स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टिकट जांच कर्मचारियों की स्पष्ट उपस्थिति भी यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने में सहायक है। ये कर्मी यात्रियों को उनके निर्धारित प्लेटफॉर्म पर ले जाने, सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और पूरे स्टेशन परिसर में भीड़ की आवाजाही को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में सहायता कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा जाने वाली इन विशेष ट्रेनों में होली के त्योहार के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए संशोधित संरचना वाली कुछ विशेष ट्रेनों का विस्तार भी शामिल है। विवरण इस प्रकार हैं: * 04152/04151 एलटीटी-कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष 04152 विशेष दिनांक 15.03.2025 से 22.03.2025 तक हर शनिवार को एलटीटी मुंबई से रवाना होगी (2 सेवा) 04151 विशेष दिनांक 14.03.2025 से 21.03.2025 तक हर शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी (2 सेवा) 04152/04151 की संशोधित संरचना: 1 वातानुकूलित-2 टियर, 5 वातानुकूलित-3 टियर, 4 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन। * 01923/01924 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष* 01923 विशेष दिनांक 16.03.2025 से 23.03.2025 तक हर रविवार को हडपसर से रवाना होगी (2 सेवा) 01924 विशेष दिनांक से 15.03.2025 से 22.03.2025 तक हर शनिवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी से रवाना होगी (2 सेवा) * 01921/01922 पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष* 01921 विशेष दिनांक 13.03.2025 से 20.03.2025 तक हर गुरुवार को पुणे से रवाना होगी (2 सेवा) 01922 विशेष दिनांक 12.03.2025 से 19.03.2025 तक हर बुधवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी से रवाना होगी (2 सेवा) 01923/01924 और 01921/01922 की संशोधित संरचना: 1 वातानुकूलित -2 टियर, 4 वातानुकूलित-3 टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन। * 03398/03397 नासिक रोड-धनबाद साप्ताहिक विशेष 03398 विशेष दिनांक 13.03.2025 से 27.03.2025 तक हर गुरुवार को नासिक रोड से रवाना होगी (3 सेवा) 03397 विशेष दिनांक 11.03.2025 से 25.03.2025 तक हर मंगलवार को धनबाद से रवाना होगी (3 सेवा) विशेष ट्रेन 03398/03397 की संरचना में कोई बदलाव नहींट्रेन संख्या 04152/04151, 01923/01924, 01921/01922 और 03398/03397 मौजूदा समय, दिन और ठहराव के साथ चलेंगी। आरक्षण: विशेष ट्रेन 04152, 01923, 01921 और 03398 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग खुली है सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर बुकिंग की जा सकती है। इन विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा में किसी भी असुविधा से बचने के लिए स्टेशन पर समय पर पहुंचें। समय पर पहुंचने से बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने और अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मध्य रेल अपने यात्रियों से अपील करता है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैध टिकट और पहचान पत्र के साथ यात्रा करें। संतोष झा- १२ मार्च/२०२५/ईएमएस