20-Mar-2025


नासिक, (ईएमएस)। महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रवादी (अजीत पवार) कांग्रेस पार्टी के शहर उपाध्यक्ष उमेश उर्फ ​​मन्ना जाधव और उनके सगे भाई प्रशांत जाधव की हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात एक गिरोह ने उनके घर के सामने दोनों भाईयों पर कोयते से कई बार वार कर उनकी हत्या कर दी। नासिक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है जांच कर रही है। बुधवार रात दो भाईयों की हत्या से नासिक में हड़कंप मचा है। पुलिस जांच में पता चला है कि नासिक में हुआ यह दोहरा हत्याकांड वर्चस्व के विवाद का नतीजा था। जाधव बंधुओं की हत्या वर्चस्व के विवाद में की गई है। उमेश जाधव अजित पवार की पार्टी एनसीपी के शहर उपाध्यक्ष थे। इस मामले में सागर गरड, अनिल रेडकर, सचिन रेडकर, योगेश रोकड़े और अविनाश उशीरे को गिरफ्तार किया गया है। उपनगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। संतोष झा- २० मार्च/२०२५/ईएमएस