20-Apr-2025


तीन साहित्य संस्थाओं का शपथ ग्रहण एवं काव्य संध्या का आयोजन जबलपुर, (ईएमएस)। साहित्य की सेवा करना साहित्यकार का मूलधर्म है। साहित्यकार समाज का दर्पण होता है साहित्य से ही मनुष्य की जीवन तरंग में नया रंग भरता है। साहित्य समाज की अमूल्य धरोहर है इस धरोहर को संरक्षित और संवर्धन रखने के लिये साहित्यकारों को सजग रहना होगा और निरंतर साहित्य सृजन को आगे बढ़ाने के लिए सािहत्यक संस्थाओं को आगे आना होगा इस आशय के उद्गार कल यहां कचनार सिटी विजयनगर में प्रसंग अंतरराष्ट्रीय मंच के तत्वाधान में नगर की तीन नवोदित साहित्यिक संस्थाओं शब्दरथ, साहित्य संसार एवं काव्य कला के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों ने व्यक्त किये। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसंग समूह इंजीनियर विनोद नयन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी भाजपा नेता शरद अग्रवाल थे। शब्दरथ की संस्थापक डॉ.विनीता पाण्डेय विनीत संरक्षक बसंत शर्मा, अभय कुमार तिवारी, डॉ.अंबर प्रियदर्शी अर्चना मलैया अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र लाल साहू सचिव डॉ. छाया सिंह महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती इंदू सिंह कंचन, सचिव शशि सिंह परिहार , सह-सचिव डॉ. अंकिता नेमा, समन्वयक एडवोकेट तृप्ति त्रिवेदी ‘साहित्य संसार’ के पदाधिकारियों में संस्थापक डॉ रानू रूही, संरक्षक जयप्रकाश श्रीवास्तव, श्रीमती रजनी कटारे, डॉ.अनिल बाजपेई, डॉ.शोभा सिंह अध्यक्ष मनोज शुक्ला मनोज सचिव डॉ. शिवकुमार सिंह महिला संयोजक मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना शर्मा उपाध्यक्ष अर्चना अर्चन सचिव तरुणा खरे सह सचिव डॉ.गीता पांडे समन्वयक कविता नेमा ‘काव्य कलश’ के पदाधिकारियों में संस्थापक डॉ मकबूल अली कादरी संरक्षक के.के नायकर डॉ माला प्यासी श्री मृगेंद्र नारायण सिंह ,श्रीमती अर्चना गोस्वामी अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव सचिव एमपी कोरी महिला संयोजक मंडल की अध्यक्ष अर्चना द्विवेदी गुदालू उपाध्यक्ष लता गुप्ता सचिव कीर्ति चौरसिया सह-सचिव प्रीति नामदेव भूमिजा समन्वयक डॉ आशा श्रीवास्तव सहित समस्त पदाधिकारी ने साहित्य के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर सभी ने पहली रोटी गाय को एवं अंतिम रोटी श्वान को एवं पक्षियों को दाना पानी देने के साथ ही बेटी पढ़ाओ -बेटी बचाओ,जल संरक्षण जल बचाओ, बुजुर्गों की देखभाल की शपथ भी ली। कार्यक्रम में विजय बागरी, मथुरा जैन उत्साही, निर्मला तिवारी, डॉ सुरेन्द्र लाल साहू, मनोज शुक्ल सुशील जैन आभा, रजनी कटारे अतिथि रहीं।,शपथ कार्यक्रम के बाद विराट काव्य संध्या का आयोजन किया गया जिसमें नगर के बहुत सारे रचनाकारों ने अपना काव्य पाठ किया जिसमें डॉ संध्या शुक्ला , डॉ सुनीता गुप्ता ,अजय मिश्रा, अशरफ खान सुशील श्रीवास्तव,राम प्रवेश निराला डॉ माला प्यासी निर्मला तिवारी डॉ सलमा जमाल, डॉ प्रीति पांडे , विवेक शैलार, सुश्री संध्या दुबे, भारती दुबे, बबीता शुक्ला, सुवीर श्रीवास्तव, सुशील जैन, अभय तिवारी, मनोहर चौबे आकाश प्रदीप बकोरे मनोज शुक्ल, रजनी कटारे , डॉ छाया सिंह विजय बागरी सुशील जैन आभा मदन श्रीवास्तव, जावेद नाज मथुरा जैन उत्साही, श्रीमती उर्मिला हुंका तरुणा खरे कृष्णा राजपूत, प्रीति नामदेव डॉ अंकिता नेमा तृप्ति त्रिवेदी,डॉ श्री अभय तिवारी सलमा जमाल,सुरेश मिश्रा , कृष्णा राजपूत, डॉ मकबूल अली कादरी सहित नगर के 65 साहित्यकारों ने शानदार काव्य पाठ किया। आयोजन में जी व्ही अग्रवाल, राजेश तिवारी, नीति श्रीवास्तव,नीलम झारिया श्याम हुंका, सत्यम खरे, रविन्द्र दुबे रमाकांत ताम्रकार कार्यक्रम का संयोजन डॉ विनीता पाण्डेय ‘विनीत’ ने संचालन साहित्य शिल्पी इंजीनियर विनोद ‘नयन’, अजय मिश्रा एवं ज्योत्सना शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ.रानू रूही ने किया सुनील साहू / शहबाज / 19 अप्रैल 2025/ 06.00