सूरत (ईएमएस)। सूरत में केंद्रीय जनशक्ति मंत्री सीआर पाटिल को गुस्से का सामना करना पड़ा। गुजरात के शैलेश कलथिया की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए वह देर से पहुंचे। लगभग 15 मिनट तक पहलगाम में मारे गए शैलेश का शव मंत्री जी के आने के इंतजार में सड़क पर रखा रहा। जब मंत्री जी आए, उन्होंने श्रद्धांजलि प्रगट की। उसके बाद मृतक की पत्नी शीतल बहन का गुस्सा फट पड़ा। शीतल बहन ने कहा आपके पीछे कितने वीआईपी हैं। नेता हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज से चलते हैं। साथ में कई गाड़ियों का काफिला चलता है। यह सब जनता के टैक्स के पैसे से चलता है। टैक्स देने वालों की कोई जिंदगी नहीं है। जो टैक्स देते हैं, उन्हें सरकार से सुविधा क्यों नहीं है। शीतल ने कहा हम सरकार और सेना पर भरोसा करके पहलगाम गए थे। अब भरोसा नहीं है। बार-बार कहते थे, कश्मीर में कोई दिक्कत नहीं है। सरकार ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। मंत्री जी के साथ जो नेता आए थे। उन्हें शीतल को रोकने की कोशिश की। वह उसे नहीं रोक पाए। शीतल बहन ने कहा, आपको सुनना पड़ेगा। आक्रोश को देखते हुए केंद्रीय जनशक्ति मंत्री तर पाटिल को कहना पड़ा, हम जल्द ही न्याय दिलवाएंगे। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के सूरत की है। जहां पर इस तरह का आक्रोश देखने को मिला। एसजे / 25 अप्रैल 25