खेल
27-Apr-2025
...


मुंबई (ईएमएस)। मुंबई इंडियंस ने लगातार पांचवां मैच जीतकर आईपीएल प्ले ऑफ़ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हरा दिया। लखनऊ ने बॉलिंग चुनी। मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपरजायंट्स 161 रन ही बना सकी। मुंबई से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए, उन्होंने ही 16वें ओवर में 3 विकेट लेकर मैच मुंबई इंडियंस की झोली में डाला। ट्रेंट बोल्ट ने 3 और विल जैक्स ने 2 विकेट लिए। सूर्यकुमार यादव और रायन रिकेलटन दोनों ने फिफ्टी लगाई। लखनऊ से आवेश खान और मयंक यादव ने 2-2 विकेट लिए। आयुष बडोनी ने सबसे ज्यााद 35 रन बनाए। सुबोध\२७\०४\२०२५