राष्ट्रीय
28-Apr-2025
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं के नरसंहार के बाद सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। एलओसी पर दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। मगर, इस बार भारत केवल एक तरफ नहीं बल्कि चौतरफा पाकिस्तान को घेरने की तैयारी कर रहा है। रविवार को भारतीय नेवी ने अपने शिप से एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। सेना की ब्रह्मोस लॉन्ग रेंज एंटी-शिप मिसाइल का परिक्षण किया गया। बता दें कि ब्रह्मोस लॉन्ग रेंज एंटी-शिप मिसाइल की मारक क्षमता 800 किमी तक है। अगर भारत हमला करता है तो पाकिस्तान की आर्थिक रीढ़ कराची से लेकर कई शहर तबाह हो सकते हैं। यह परीक्षण नौसेना के हथियारों, युद्धपोतों और कर्मियों की लंबी दूरी तक सटीक हमले की क्षमता को फिर से साबित करता है। ब्रह्मोस मिसाइल, जो भारत और रूस की साझेदारी से बनी है, दुनिया की सबसे तेज़ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है। यह 900 किमी तक की दूरी पर दुश्मन के जहाजों और ठिकानों को निशाना बना सकती है। नौसेना ने अपने बयान में कहा, ‘हमारी नौसेना हर समय, हर जगह और किसी भी स्थिति में देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार है।’ यह परीक्षण आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम है। रविवार को भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने एक्स पर अपने हैंडल पर नौसेना के इस एंटी शिप के सफल परीक्षण की जानकारी दी। बता दें कि नौसेना के शिप से आज अरब सागर में ब्रह्मोस लॉंग रेंज एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस परीक्षण में नौसेना ने अपने युद्धपोतों से कई लक्ष्यों पर सटीक हमले किए, जिससे नौसेना की ताकत और तैयारियों का शानदार प्रदर्शन हुआ। वीरेंद्र//ईएमएस 28 अप्रैल 2025