पटना (ईएमएस)। कांग्रेस की ओर से मंगलवार संविधान बचाओ पैदल यात्रा निकली गई। इसमें 500 मीटर लंबा तिरंगा झंडा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता निकले। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम से बांस घाट तक पैदल यात्रा की गई। यात्रा में राजेश राम झंडा लेकर आगे चल रहे हैं। साथ में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित कई जिलाध्यक्ष, विधायक मौजूद हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। वहीं, कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु यात्रा में दिखाई नहीं दिए। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ने कहा कि आज हम लोगों के लिए बड़ा दिन है। जय भीम, जय बापू, जय संविधान का संकल्प लेकर यहां आए हैं। हमारा संविधान खतरे में है। धर्मनिरपेक्षता खतरे में है। संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता खुलकर आया आए हैं। देश संविधान से चलता है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि अगले छह महीने पार्टी के लिए संघर्ष कीजिए। परिवार से छुट्टी लेने को कह दिया है। उनके लिए सारी व्यवस्था करके संघर्ष करने के लिए तैयार होना है। पैदल यात्रा में कांग्रेस विधायक दल के नेता खान, विधान परिषद दल के नेता डॉ मदन मोहन झा सहित सभी जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद मौजूद रहे। शकील ने कहा कि अति पिछड़ों, पिछड़ों और वंचित समाज के लोगों को मुख्य धारा में लाने से रोका जा रहा है। उसकी लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं। आशीष दुबे / 29 अप्रैल 2025