मुम्बई (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अंकतालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों मिली हार के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष चार में बरकरार है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) अब भी पहले नंबर पर है जबकि मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर पहुंच गयी है। गुजरात टाइटन्स तीसरे वहीं दिल्ली कैपिटल्स चौथे नंबर पर है। आरसीबी 14 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि मुम्बई, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के 12-12 अंक हैं। नेट रन रेट में मुम्बई आये है। पंजाब किंग्स 11 अंक लेकर पांचवे नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स तालिका में छठे नंबर पर है उसके अब तक 10 अंक हैं। उसे नेट रन रेट माइनस में होने से नुकसान हुआ है। वहीं केकेआर के 9 अंक हैं और वह सातवें नबर पर है। राजस्थान रॉयल्स 6 अंक के साथ ही आठवें नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद भी 6 अंक के साथ नौवें। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंक के साथ ही दसवें नंबर पर है। टीम मैच खेले मैच जीते मैच हारे परिणाम नहीं निकला नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 7 3 0 14 +0.521 मुंबई इंडियंस 10 6 4 0 12 +0.889 गुजरात टाइटंस 9 6 3 0 12 +0.748 दिल्ली कैपिटल्स 10 6 4 0 12 +0.362 पंजाब किंग्स 9 5 3 1 11 +0.177 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 5 5 0 10 -0.325 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 +0.080 राजस्थान रॉयल्स 10 3 7 0 6 -0.349 सनराइजर्स हैदराबाद 9 3 6 0 6 -1.103 चेन्नई सुपर किंग्स 9 2 7 0 4 -1.302 गिरजा/ईएमएस 30 अप्रैल 2025
processing please wait...