रैली के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक जल गंगा संवर्धन अभियान नरसिंहपुर (ईएमएस)। जल गंगा संवर्धन अभियान के जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में विभिन्न संस्थाओं ने एक साथ ग्राम पंचायत सिंहपुरछोटा में रैली निकाली गई। यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुये निकाली गई। रैली के माध्यम से प्रेरक नारे लगाकर ग्रामीणों को जल का महत्व बताया और संरक्षण व संवर्धन पर जोर दिया। रैली के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि हम सभी को एकजुट होकर जल गंगा संवर्धन अभियान में अपनी स्वेच्छा से शामिल होना होगा। यह अभियान जन अभियान है। अभियान से जुड़कर हम सभी को जल संरक्षण व संवर्धन के लिए पौधरोपण करने, जल संरचनाओं को सहेजने जैसे अनेक कार्य करने होंगे। धर्मेन्द्र, 30 अप्रैल, 2025
processing please wait...