क्षेत्रीय
30-Apr-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। सूखी सेवनिया पुलिस ने विधवा महिला की शिकायत पर परिचित के खिलाफ ज्यादती का मामला कायम किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाकर मांग भरकर अपने साथ रख दुष्कर्म किया और 10 बाद उसे घर से भाग दिया। प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार राजधानी निवासी 27 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की दो महीने पहले उसके पति का देहांत हो गया था। उसकी पूर्व से आरोपी अरविंद जैन नाम के युवक से जान-पहचान थी। पति की मौत के बाद युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी करने का झांसा दिया। महिला ने उसपर भरोसा करते हुए अपनी सहमति दे दी। इसके बाद बीती 19 अप्रैल को आरोपी महिला को अपने घर ले गया और वहॉ मांग भरकर उससे शादी कर ली। इसके बाद उसने पीड़िता का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। करीब दस दिन तक दैहिक शोषण करने के बाद आरोपी ने उसे अपने घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुचंकर शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया गया है कि आरोपी के पास एक वाहन है, जिसे वह खुद ही चलाता है। जुनेद / 30 अप्रैल