- महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड में उल्हासनगर मनपा आयुक्त प्रथम - महाराष्ट्र के सभी कार्यालयों में उमनपा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया उल्हासनगर, (ईएमएस)। दिनांक 1 मई को उल्हासनगर महानगरपालिका मुख्यालय में प्रशासक एवं आयुक्त मनीषा आव्हाले के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस की 66वीं वर्षगांठ बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई तथा गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा कार्यालय सुधार के 100 दिनों के विशेष अभियान के अंतर्गत उल्हासनगर महानगरपालिका का नाम प्रथम सर्वश्रेष्ठ महानगरपालिका आयुक्त के रूप में घोषित किया गया। मालूम हो कि महाराष्ट्र सरकार के कार्यालय सुधार के 100 दिन के विशेष अभियान के तहत उल्हासनगर मनपा ने 86.29 अंकों के साथ महाराष्ट्र के कुल 29 महानगरपालिकाओं में से सर्वश्रेष्ठ मनपा आयुक्त के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आयुक्त मनीषा आव्हाले ने मनपा मुख्यालय में गुरुवार सुबह सवा नौ बजे ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान एवं राज्यगान के पश्चात महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात तम्बाकू मुक्त शपथ ली गई। मनपा परिसर में ध्वजारोहण के बाद आयुक्त मनीषा आव्हाले ने उपस्थित लोगों को तंबाकू मुक्त शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक कुमार आयलानी ने मनपा के समाज मंदिर प्रबंधन प्रणाली ऐप का उद्घाटन किया। महाराष्ट्र सरकार द्वारा विशेष 100 दिवसीय कार्यालय सुधार अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ मनपा आयुक्त के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशासक और आयुक्त मनीषा आव्हाले को मनपा के स्थायी समिति हॉल में मनपा अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया और सभी को मिठाई वितरित की गई। उसके बाद, प्रशासक और आयुक्त मनीषा आव्हाले ने सुबह 10.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और पत्रकारों को संबोधित किया। पत्रकारों को उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा कार्यालय सुधार के 100 दिनों के विशेष अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ मनपा आयुक्त के रूप में उल्हासनगर महानगरपालिका का नाम प्रथम स्थान पर घोषित किया गया है। आयुक्त आव्हाले ने बताया कि उमनपा ने महाराष्ट्र के सभी कार्यालयों में 86.29 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है और उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त किशोर गवस, उपायुक्त विशाखा मोटघरे, विजय खेडकर, दीपाली चौगुले, अनंत जवादवार, सहायक निदेशक और टाउन प्लानर ललित खोब्रागडे, मनपा सचिव प्राजक्ता कुलकर्णी, जनसंपर्क अधिकारी अजय साबले, विधि अधिकारी राजा बुलानी, सहायक आयुक्त मयूरी कदम, सुनील लोंढे, मुख्य लेखा अधिकारी किरण भिलारे, मुख्य लेखा परीक्षक शरद देशमुख, प्रभाग अधिकारी गणेश शिंपी, मनीष हिवरे, अलका पवार, सलोनी निवकर, मुख्य बाजार निरीक्षक विनोद केणे, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक एकनाथ पवार, सुरक्षा अधिकारी यशवंत सगले, सिस्टम विश्लेषक श्रद्धा बाविस्कर, क्रीडा विभाग प्रमुख शांताराम चौधरी, भंडार विभाग प्रमुख अंकुश कदम समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। संतोष झा- ०१ मई/२०२५/ईएमएस
processing please wait...