खेल
04-May-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबले में केवल 48 गेंदों पर 9 94 रनों की पारी खेली। आयुष इस दौरान केवल 6 रनों से अपना पहला आईपीएल शतक नहीं लगा पाये। इस प्रकार वह 90 रनों के करीब पहुंचकर आउट होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम था। पृथ्वी ने 19 साल 141 दिन की उम्र में केकेआर के खिलाफ 99 के निजी स्कोर पर आउट हुए थे। मगर अब आयुष इस सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सूची में सुरेश रैना, ऋषभ पंत और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों का भी नाम भी शामिल है। नर्वस नाइनटीज का शिकार होने वाले 17 साल 291 दिन - आयुष म्हात्रे (94 बनाम आरसीबी) 19 साल 141 दिन - पृथ्वी शॉ (99 बनाम केकेआर) 19 साल 212 दिन - ऋषभ पंत (97 बनाम गुजरात लायंस) 21 साल 225 दिन - साई सुदर्शन (96 बनाम सीएसके) 22 साल 072 दिन - ईशान किशन (99 बनाम आरसीबी) 22 साल 154 दिन - सुरेश रैना (98 बनाम आरआर) गिरजा/ईएमएस 04 मई 2025