रांची(ईएमएस)।आतंकवाद पर कार्रवाई के बाद भाजपा राज्यभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। राजधानी रांची के बाद निर्धारित तिथियों को प्रमंडल, जिला और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम आयोजित होंगे। यात्रा के जरिए आम नागरिक, सामाजिक संगठन, प्रबुद्ध जन सहित हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की अपील करते हुए भाजपा ने सेना का उत्साह बढ़ाने की बात कही है। 14 मई को रांची में पहली तिरंगा यात्रा निकलेगी। 15 मई को प्रमंडल, 16 मई को जिला मुख्यालयों और 19 व 20 मई को निर्धारित मंडलों में कार्यक्रम होंगे। 19 मई को पलामू, संताल एवं हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में, जबकि 20 मई को कोल्हान और दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के मंडलों में कार्यक्रम होंगे।14 मई को दिन के 10 बजे से रांची मुख्यालय में शहीद चौक से बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कर्मवीर सिंह/13मई/25