मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री सहित अन्य होंगे शामिल भोपाल (ईएमएस)।भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय सेना के अभिनंदन हेतु 15 मई को शाम 4.30 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा रोशनपुरा चौराहा से प्रारंभ होकर एमवीएम चौराहा पर समाप्त होगी। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सैनिक, सभी धर्मो के धर्मगुरू, पद्म भूषण से सम्मानित, व्यापारीगण, सामाजिक संस्थाएं, चिकित्सक, वकील, खिलाड़ी शामिल होंगे। पुलिस बैंड, डीजे और गणमान्य नागरिक तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। धर्मेन्द्र, 14 मई, 2025