राज्य
14-May-2025


रांची(ईएमएस)।झारखंड सचिवालय सेवा संघ के चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है।इस बार अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें दीप्ति शिखा हेरेंज, विवेक आनंद बास्की और अनुज रजक शामिल हैं।तीनों ही उम्मीदवार 2013 बैच के हैं. बताते चलें कि कुल 882 मतदाता हैं।इनमें 2013 बैच के सबसे अधिक लगभग 500 वोटर हैं।महासचिव पद के लिए जल संसाधन विभाग के अमित कुमार और विधि विभाग के राजेश कुमार सिंह के बीच मुकाबला होने की संभावना है।वहीं कैबिनेट में पदस्थापित आनंद कुमार ने संयुक्त सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।झारखंड सचिवालय सेवा संघ में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को अपने ही बैच के वोटरों पर भरोसा है।इसके अलावा अन्य बैच के वोटरों को भी लुभाने की कोशिश की जा रही है। 19 मई को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। कर्मवीर सिंह/14मई/25