राज्य
14-May-2025


मीरजापुर (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रहे पं कमलापति त्रिपाठी के सुपुत्र पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमिटी सी डब्लू सी सदस्य पं लोकपति त्रिपाठी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है।स्व श्री त्रिपाठी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा किया गया है। स्व त्रिपाठी के बारे में चर्चा करते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इण्टक के पूर्व राष्ट्रीय सचिव शशि भूषण दूबे कंचनीय ने कहा कि स्व त्रिपाठी अविभाजित मिर्जापुर एवं वाराणसी के विकास के धूरी रहे हैं। अविभाजित जिले मिर्जापुर में कनहर परियोजना एवं बाणसागर परियोजना धधरौल बांध मझवा विधानसभा क्षेत्र में असिंचित भूमि को नलकूप लगवा कर सिंचित किया जाना कोटा शिव प्रताप सिंह एवं महुवारी कला जैसे असिंचित क्षेत्रों में लिफ्ट सिंचाई संसाधनो को विकसित किया यह उनके विकास की सबसे बड़ी धूरी थी। उन्होंने कहा कि स्व त्रिपाठी के मंत्रित्व के पूर्व सिंचाई संसाधनो स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह अविकसित थी। किसानों को भरपेट अन्न भी नहीं मुहैया होता था आम लोग भरपेट भोजन के लिए मुहताज रहते थे ऐसा तब संभव हुआ जब उनके द्वारा सिंचाई संसाधनो को पूरी तरह विकसित किया गया है। इसलिए भूखमरी से जूझने वाले मिर्जापुर सोनभद्र जिले का चातुर्दिक विकास उनकी देन है। उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे राजधर दूबे ने कहा कि स्व त्रिपाठी ने विकास की जो मैप बनाया था उसी मैप के आधार पर आज विकास के मार्ग पर लोग आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू ने कहा कि मिर्जापुर जिले में सुदूर दक्षिणांचल एवं गांव गिराव के लोग वेहतर स्वास्थ्य सेवाएं न होने के चलते इलाज कराने के पहले दम तोड देते थे लेकिन उन्होंने हर दस किमी दूरी पर अस्पतालों का मैप तैयार किया जिससे अब लोगों को इलाज़ के लिए भटकना नहीं पड़ता है।उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे शशि भूषण दूबे कंचनीय, राजधर दूबे, रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू,ओम प्रकाश पाठक बऊ, दीलिप चौबे, जिला युवक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट अंशू पाण्डेय, अशोक कुमार गुप्ता, राजेन्द्र प्रजापति, सुदामा सिंह पटेल, संतोष कुमार यादव, आदि ने स्व त्रिपाठी को दो मिनट मौन होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है। शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन रोशन ईएमएस / 14 मई 2025