29-May-2025


नवी मुंबई, (ईएमएस)। यूँ तो महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2005 में राज्य भर में डांस बारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मगर स्थानीय पुलिस की मिली भगत तथा सफेदपोश नेताओं के संरक्षण में खुलेआम डांस बार चला रहा है। कई बार ऐसे डांस बारों पर छापे मारे गए हैं लेकिन अबतक डांस बार बंद नहीं हो पाया है। अब एक बार फिर डांस बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने स्वयं नवी मुंबई के एक डांस बार पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने नवी मुंबई के वाशी में एक अनधिकृत डांस बार द रेस पर छापा मारा। इस बार में बार बालाएं कम कपड़ों में अश्लील डांस करती नजर आईं। छापेमारी के वक्त उक्त बार में मौजूद 40 बार बालाएं और 6 वेटरों के खिलाफ एपीएमसी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। संजय/संतोष झा- २९ मई/२०२५/ईएमएस