राष्ट्रीय
30-May-2025
...


आर्टिकल 370 हटने से खुशहाली आई नई दिल्ली (ईएमएस)। कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले की सराहना की। उन्होंने गुरुवार को कहा, कश्मीर में आर्टिकल 370 एक बड़ी समस्या थी। इससे यह धारणा बन गई थी कि कश्मीर देश के बाकी हिस्से से अलग है। यह सरकार की सोच में भी झलकता था। खुर्शीद ने कहा, 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद यह धारणा खत्म हो गई। इसके बाद चुनाव हुए और 65 प्रतिशत लोगों ने मतदान लिया। अब कश्मीर में एक चुनी हुई सरकार है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग कश्मीर में आर्टिकल 370 फिर से बहाल करवाना चाहते हैं। वे कश्मीर में आई खुशहाली नहीं देखना चाहते।