छिंदवाडा जबलपुर एक्सप्रेस। जैव विविधता के महत्व के बारे जागरूकता बढ़ाने गत दिवस बिछुआ कालेज में कार्यशाला का आयेाजन किया गया। कुकड़ाग्राम उत्थान समिति ने मध्यप्रदेश राज्य. जैव विविधता बोर्ड वन विभाग भोपाल के सहयोग से यह कार्यक्रम किया। कार्यशाला में श्यामल राव ने कहा कि जीवन को बनाये रखने के लिए पृथ्वी पर जैव विविधता आवश्यक हैं ओर इसके बिना हमारे पारिस्थितिकीय तंत्र और जीवन शैली को खतरा हो सकता है।प्रो सूर्यकांत शुक्ला ने कहा कि प्रथ्वी पर पाई जाने वाले विभिन्न जीव जंतु, पैड़, पोधे का समूह होता है। हमारा कर्तव्य है कि जल ,थल, ओर नभ, मे पल रहे जीवो का संरक्षण करे। परामर्श दाता योगेश बोपटे, लक्ष्मीधर माहोरे ,रामराज वर्मा जमुना चोरिया सहित अन्य ने इसमें सहयोग किया। ईएमएस/मोहने/ 30 मई 2025