क्षेत्रीय
31-May-2025
...


-स्लाइडिंग करते समय गहरे पानी में समाया, इकलौता बेटा था मृतक भोपाल(ईएमएस)। देहात क्षेत्र के गुनगा थाना इलाके में स्थित।ग्राम हरार्खेड़ा के एक फार्म हाउस में बने पांच फीट गहरे स्विमिंग पूल में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है। युवक दोस्त की बहन की शादी समारोह में गया था। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी दोस्त नहाने के लिए स्विमिंग पूल में उतर गए। पूल में स्लाइड भी थी। युवक स्लाइड से पानी में उतरा और करीब 30 सैकेंड तक वह बाहर नहीं आया। शक होने पर दोस्तों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक परिवार में इकलौता बेटा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि अयान अहमद (20), कबीटपुरा का रहने वाला था। वह ई- रिक्शा चलाता था। अयान परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता निजी कारखाने में मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक ठीक नहीं थी। इन दिनों अयान की दोस्त की बहन शादी चल रही है। गरुवार को वह दोस्तों के साथ गुनगा स्थित हरार्खेड़ा में बने विकेशन विला फार्म हाउस पर गया था, वहां करीब 5 फीट गहरा स्विमिंग पूल था, उसमें स्लिाइड भी लगी थी। शादी समारोह से पहले दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने उतर गया। वह नहाते हुए स्लाइड से गहरे पानी में चला गया। इसके बाद ऊपर नहीं आया। अचानक एक दोस्त का ध्यान गया कि अयान पानी में जाने के बाद बाहर नहीं आया। तब उसे बाहर निकाला गया। लोगों ने पेट दबाकर उसे बचाने का प्रयास किया। वह होश में आ गया था। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिकने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है। जुनेद / 31 मई