क्षेत्रीय
31-May-2025


अशोकनगर (ईएमएस)। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जन्म जयंती के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का समापन शुक्रवार को स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला बायपास रोड पर बुद्धिजीवी पत्रकार विचार संगोष्ठी के साथ संपन्न हुआ। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी द्वारा माता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी। महिला सशक्ति करण की वह अनुपम उदाहरण थीं। उनसे प्रेरणा लेकर महिलाएं अपने आप को सशक्त सुरक्षित और आत्मनिर्भर बना सकतीं हैं। कार्यक्रम को पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्य करता उपस्थित रहे। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 31 मई 2025