खेल
31-May-2025
...


इन्दौर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश टेनिस संघ के तत्वाधान में इन्दौर टेनिस क्लब में स्व. विद्यादेवी कक्कड़ की स्मृति में आयोजित आल इंडिया चैंपियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में योग्यता चक्र के प्रारंभ‍िक मुकाबले जीतकर अंडर-12 बालक वर्ग से मध्यप्रदेश के अनुकल्प यादव, मुदित शर्मा, अथर्व लाहोटी ने योग्यता चक्र के अंतिम दौर (क्वालीफाइंग फाइनल राउण्ड) में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को खेले गए अंडर-12 बालक एकल के क्वालीफाइंग राउंड के प्रारंभ‍िक मुकाबलों में अनुकल्प यादव (म.प्र.) ने अयान केडिया (म.प्र.) को 9-7 से, मुदित शर्मा (म.प्र.) ने प्रतुश चौहान (म.प्र.) को 9-2 से तथा अथर्व लाहोटी (म.प्र.) ने विवान गाँधी (गुजरात) को 9-6 से श‍िकस्त दी। अन्य मुकाबलों में शौर्य सूद (महाराष्ट्र) ने विहान व्यास (गुजरात) को 9-8 से, अनिरुद्ध त्यागी (गुजरात) ने हृदयान डागा (म.प्र.) को 9-0 से, मुहम्मद अली खान (म.प्र.) ने मेघांश केलोदा (म.प्र.) को 9-2 से, भव्य शाह (गुजरात) ने अद्विक गोयल (म.प्र.) को 9-4 से, समर्थ वानखेड़े (महाराष्ट्र) ने ब्रज झंवर (छत्तीसगढ़) को 9-0 से, वंश भावसार (गुजरात) ने ऋतिक खंडेलवाल (महाराष्ट्र) को 9-0 से तथा पर्व सिंह झाला (गुजरात) ने विवान केडिया (म.प्र.) को 9-2 से, अभिमन्यु चव्हाण (महाराष्ट्र) ने रूग्वेद वाकंकर (महाराष्ट्र) को 9-3 से हराया। उमेश/पीएम/31 मई 2025