राज्य
31-May-2025
...


हरिद्वार (ईएमएस)। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं जिला मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा रंजीता झा ने कहा कि महिला सम्मान और सशक्तिकरण देवी अहिल्याबाई नारी सम्मान और सुरक्षा को लेकर अति संवेदनशील थीं। उन्होंने गांव में नारी सुरक्षा टोलियां स्थापित की थी। महिलाओं की एक सैन्य टुकड़ी भी गठित की थी। महिलाओं के सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिये कुछ क्रांतिकारी निर्णय लिये। महिलाओं को संपत्ति में अधिकार, विधवा को दत्तक पु= लेने का अधिकार तथा विधवा पुनर्विवाह के अधिकार प्रदान किए। सनातन परंपरा को पल्लवित करने का काम किया। हिन्दुत्व के स्वाभिमान को जगाने के लिए टूटे हुए मंदिरों को पुर्ननिर्माण कराया और 250 मंदिर बनवाये। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे देश के द्वादस ज्योर्तिलिंग और चारों धाम के मंदिरों का पुर्ननिर्माण विकास कर आध्यात्मिक और सनातनी धर्म का संरक्षण किया।देवी अहिल्याबाई होल्कर को समाज ने पुण्य-श्लोका, लोकमाता, मातोश्री, न्यायप्रिया, प्रजावत्सला, राजमाता, आदि से संबोधित किया। बताते चलें कि 31 मई से पूरे देश में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के बाद जयंती वर्ष के रूप में पूरे साल मनाया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार, 31 मई को भाजपा महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी रंजिता झा के संयोजन में रामधाम कालोनी, बहादराबाद के शिव मंदिर में पंडित कमलाकर शास्=ी के सानिध्य में रुद्राभिषेक कर याद किया गया। इस मौके पर रंजीता झा ने कहा देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए हमेशा से समर्पित रहा। मालवा क्षे= की महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर ने शिव भक्ति की आराधना में लीन होते हुए शासक के रूप में कुशल रणनीति और कुशल कूटनीति का उत्कृष्ट उदाहरण दिया। इतिहास में देवी अहिल्याबाई होलकर अकेली महिला शासक रही, जिन्होंने 28 सालों तक शासन करते हुए अपने राज्य में एक भी यु) नहीं होने दिया और ना ही उनके शासन काल में कभी अकाल पड़ा। कार्यक्रम में जिला सदस्य सुधा राठोर, संगीता बंसल, अर्चना झा, विनीता चैहान, तीला देवी खुशबू और स्थानीय मातृ शक्ति उपस्थित रही। (फोटो-14) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/31 मई 2025