राज्य
31-May-2025
...


हरिद्वार (ईएमएस)। भारतीय महिला हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया ने अपने नाम पर रखे गए वंदना कटारिया स्टेडियम के नाम पर फैलाई जा रही भ्रांति पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह मुख्यमं=ी पुष्कर सिंह धामी से 30 मई को देहरादून में मिली हैं और इस प्रकार का कोई शासनादेश या आदेश जारी नहीं हुआ है। जिससे की स्टेडियम का नाम बदला जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमं=ी पुष्कर सिंह धामी स्वयं खेलों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। इस बात की जानकारी हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने शनिवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में प=कार वार्ता के दौरान दी। पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं पूर्व कप्तान वंदना कटारिया ने बताया कि कुछ लोगों ने वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने की बात बताई थी, इसे लेकर वे मुख्यमं=ी पुष्कर सिंह धामी से मिली तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई है। केवल परिसर का नाम योगस्थली रखा गया है। स्टेडियम के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और उत्तराखण्ड की धामी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में हुए हैं और तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने स्टेडियम के नाम पर बेवजह राजनीति न करने की सलाह दी। पूर्व कैबिनेट मं=ी स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कुछ लोग मुद्दाविहीन राजनीति केवल अपने नाम चमकाने के लिए कर रहे हैं, जबकि मुख्यमं=ी पुष्कर सिंह धामी ने जिस स्टेडियम का नाम स्वयं रखवाया हा,े उसे कैसे बदलवा सकते हैं। प्रदेश में खेल नीति बनाकर खिलाड़ियों के लिए तमाम छा=वृत्तियां लागू कराकर खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में एससी-एसटी वर्ग के मं=ी, सांसद, विधायक के साथ जनप्रतिनिधि भाजपा दल के हैं। कांग्रेस ने तो बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को सांसद तक नहीं बनने दिया, वे कहते थे कि किसी को कांग्रेस का सदस्य तक नहीं बनना चाहिए। वंदना कटारिया के रिश्तेदार मास्टर सत्यपाल ने कहा कि मुख्यमं=ी पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया के नाम पर स्टेडियम का नाम रखकर खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम किया। दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्टेडियम हो या सड़क, या अन्य योजनाओं के नाम पर ही अपने नेताओं, नेहरू, गांधी परिवार के नाम पर ही रखे। आज उसी पार्टी के नेता तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विजयपाल सिंह, राजपाल सिंह, सुशील पैंगोवाल, सतीश कुमार, किशोर पाल आदि शामिल हुए। (फोटो-12) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/31 मई 2025