-तीन महीने पहले की थी लव मैरिज, पत्नी 1 महीने से रह रही थी मायके में भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने 3 महीने पहले लव मैरिज की थी, लेकिन उसकी नशे की लत के कारण होने वाले विवादो के कारण उसकी पत्नि बीते 1 महीने से मायके जाकर रहने लगी थी। आत्महत्या से पहले युवक अपने रिश्ते के भाई की शादी में शामिल होने गया गया था, वहॉ से लौटकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। शुरुआती जॉच में फिलहाल सुसाइड नोट या अन्य सुराग न मिलने से आत्महत्या का सही कारण सामने नहीं आ सका है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र के ग्राम इमलिया में रहने वाला 26 वर्षीय अरुण लोधी पिता जगदीश लोधी पिता के साथ खेती-किसानी का काम करता था। तीन महीने पहले उसने लव मैरिज की थी। अरुण को शराब पीने का शौक था, और नशे की हालत में वो आये दिन अपनी नव विवाहित पत्नी से विवाद कर मारपीट करता था। पति की नशे की लत, झगड़ा और मारपीट करने से तंग आकर उसकी पत्नी एक महीने पहले मायके चली गई। बाद में अरुण और परिवार वालो ने कई बार उसे समझाइश देते हुए मनाकर वापस लाने का प्रयास किया लेकिन पत्नि ने पति अरुण की नशे की लत और उसकी हरकतो के कारण वापस लौटने से इंकार कर दिया। इसी कारण अरुण मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिवार वालो ने पुलिस को बताया की शनिवार रात गांव में रहने वाले अरुण के चचेरे भाई की शादी का कार्यक्रम था। अरुण भी शादी में गया था, वहॉ उसने पिता के साथ खाना खाया और रात के समय वापस घर आकर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह करीब 8 बजे पिता जगदीश लोधी ने देखा तो उन्हें बेटे का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौपं दिया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। जुनेद / 1 जून