राज्य
ग्वालियर(ईएमएस)। ग्वालियर में लोगों से करोड़ों रुपए लेकर गायब हुए दो सगे भाइयों को पुलिस ने राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया है। पिछले छह महीने से पुलिस दोनों की तलाश में पड़ोसी शहरों में दबिश दे रही है। लेकिन दोनों आरोपी राजधानी में छुपे थे। दोनों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। आरोपियों को ग्वालियर लाने के बाद अब पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। राजकुमार शिवहरे, संजीव शिवहरे और संजय शिवहरे ने साल 2024 में बिजनेस में जरूरत के नाम पर कई लोगों से पैसा उधार लिया। करीब 2 से 3 करोड़ रुपए हाथ में आने के बाद यह लोग गायब हो गए थे। इनको पैसा देने वालों ने महाराजपुरा थाना में शिकायत की थी। विनोद उपाध्याय / 01 जून, 2025