नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस ने इस समय रात 9 से दो बजे तक जनरल गश्त शुरू किया है। इस अभियान से दिल्ली पुलिस की उपस्थिति सड़कों पर बढ़ गई है, जिससे बदमाश और अपराधी सकते में हैं। जगह-जगह गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। ऐसा समय-समय पर दिल्ली पुलिस करती रहती है। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के तहत विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने रात 9 बजे से 2 बजे तक ‘जनरल गश्त’ शुरू कर दी है। इस जनरल गश्त के तहत दिल्ली में कई जगहों पर सड़कों पर चेकिंग की जा रही है, जिसमें कनॉट प्लेस, विधानसभा, एयरपोर्ट, चांदनी चौक, दिल्ली विश्वविद्यालय और सदर बाजार इत्यादि शामिल हैं। इन सभी जगहों पर पुलिस की तरफ से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रास्ते से गुजरने वाली गाड़ियों को रोक कर उनकी तलाशी ली जा रही है।कनॉट प्लेस का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दिल्ली पुलिस के जवान रात 9 बजे से ‘जनरल गश्त’ पर लग गए। कनॉट प्लेस से होकर गुजर रहीं गाड़ियों को रोक कर उनकी तलाशी लेने लगे। दिल्ली पुलिस के ही एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में पुलिस की अधिक से अधिक मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए रात्रि गश्त के तहत पूरे शहर में सुरक्षा अभियान ‘जनरल गश्त’ चलाया जा रहा है। आज रात 9 बजे से जनरल गश्त शुरू किया गया है। ये दो बजे रात को जाकर समाप्त होगा। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/जून/2025