नई दिल्ली (ईएमएस)। देश की राजधानी दिल्ली का आसमान यानी शनिवार सात जून को आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है, वहीं राज्य में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियसके पार जा सकता है। इसी तरह यूपी और बिहार में भी आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। उत्तर भारत में बरसात का दौर थम चुका है। अब ज्ल्द ही उत्तर भारत के मौसम में बदलाव की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों मौसम गर्म और शुष्क रह सकता है। देश की राजधानी दिल्ली का आसमान शनिवार 07 जून को आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। राज्य में अधिकतम 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार (आठ) जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। नौ जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 10 और 11 जून को ये क्रमश: 42-43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 11 जून तक ह्यूमिडिटी बढ़कर 45 प्रतिशत पहुंच सकती है। ऐसे में यहांं गर्मी के साथ उमस भी लोगों को परेशानी में डाल सकती है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बीते कुछ समय में बारिश देखने को मिली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि यूपी में एक बार फिर मौसम परिवर्तित होने वाला है। यूपी वालों को एक बार फिर भीषण गर्मी सताने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पछुआ हवा फिर से गर्मी बढ़ाएगी। ऐसे में राज्य के तापमान अगले कुछ दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में 07 जून से लेकर 10 जून तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/जून/2025