देहरादून (ईएमएस)। उत्तराखंड में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां सड़क पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जिस समय में ये लैंडिंग हुई तब हेलीकॉप्टर में कुछ लोग सवार थे। हालांकि वे सभी सुरक्षित है और पायलट को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा हैं कि हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ जा रहा था। तभी हाईवे पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई जिसमें श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा कार पर गिर गया इससे कार क्षतिग्रस्त हुई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। ये लैंडिंग तकनीकी खराबी के चलते करानी पड़ी। उत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। आशीष दुबे / 07 जून 2025
processing please wait...