मुंबई, (ईएमएस)। बारिश ने जो विराम लिया था, उसने राज्य के अधिकांश हिस्सों में फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अब, मुंबई और मुंबई उपनगरों के लिए बारिश को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। मुंबई के लिए अगले 3 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दक्षिण मुंबई में भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि नवी मुंबई में भी बारिश शुरू हो गई है। इस बीच, मुंबई के लिए अगले तीन अहम होने वाले हैं। क्योंकि, अगले 3 घंटों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। * रायगढ़ जिले में भारी बारिश जारी रायगढ़ जिले में समय पर पहुंची बारिश 7 जून को जमकर बरसती नजर आई है। मौसम विभाग ने रायगढ़ जिले में भारी बारिश और आंधी की भी भविष्यवाणी की है। सुबह से शुरू हुई बारिश ने अलीबाग मुरुड तालुका में भी जोरदार कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर, मुंबई-गोवा हाईवे पर कोलाड के पास सड़क पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। * मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में अलग-अलग जगहों पर बारिश बढ़ेगी आईएमडी पुणे के प्रमुख केएस होसलीकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में अलग-अलग जगहों पर बारिश बढ़ेगी। भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अगले कुछ घंटों में पुणे के बारामती, दौंड, इंदापुर के साथ-साथ मुंबई, ठाणे, रायगढ़ में भी बारिश की संभावना है। इस बीच, राज्य के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पालघर, ठाणे, रत्नागिरी, पुणे, रायगढ़, नासिक, जलगांव, बुलढाणा, अमरावती, अकोला, वाशिम, यवतमाल, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, बीड, छत्रपति संभाजीनगर, हिंगोली, परभणी, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, सोलापुर, अहमदनगर, धुले, जालना आदि जिले शामिल हैं। * पिंपरी-चिंचवड़ शहर में भारी बारिश, हिंजवड़ी आईटी पार्क वाटर पार्क में तब्दील कुछ ही मिनटों में हुई भारी बारिश के कारण हिंजवड़ी इलाके की सड़कें पानी से भर गई हैं। कुछ जगहों पर भारी मात्रा में पानी जमा होने के कारण दोपहिया वाहन भी बह गए हैं। मानसून से पहले हिंजवड़ी इलाके में उचित जल निकासी लाइनों और नाली की सफाई न होने के कारण हिंजवड़ी में आईटी पार्क हिंजवड़ी के वाटर पार्क में मानो तब्दील हो गया। संजय/संतोष झा- ०७ जून/२०२५/ईएमएस