- 4 पुलिस पदाधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया पटना, (ईएमएस)। बिहार की राजधानी पटना में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर थानेदारों का तबादला किया गया है। खबर है कि एक साथ 9 थानेदारों का एक थाने से दूसरे थाने में तबदला किया गया है। दरअसल पटना में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। इस बीच कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हमले के बाद पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने एक साथ 9 थानाध्यक्ष का तबादला कर दिया। जबकि 4 पुलिस पदाधिकारियों को लाइन हाजिर किया है। बताया गया है कि पाटलिपुत्र थाना, हवाई अड्डा थाना, मोकामा थाना, बिहटा थाना, खगौल थाना, बुद्धा कॉलोनी थाना, पंडारक थाना, आलमगंज थाना, साइबर थाना के थानेदार बदल दिये गये हैं। जबकि कुछ लापरवाह थानेदारों को थाने से हटा दिया गया है। चूँकि इस साल विधानसभा चुनाव होना है जिसके मद्देनजर राजधानी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ये तबादले किये जाने की बात कही जा रही है। संतोष झा- ०७ जून/२०२५/ईएमएस