बालोद(ईएमएस)। दल्ली राजहरा और चिखलाकसा क्षेत्र के समस्त ठेकेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजहरा ठेकेदार संघ का गठन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। संघ के संरक्षक मंडल में विष्णु देव सिंह, राजेंद्र कुमार जैन, बच्ची देवी मिश्रा, विजय शर्मा और रवि जायसवाल को नामित किया गया है। वहीं, चंद्रेश जैन को संघ का अध्यक्ष चुना गया। अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में: उपाध्यक्ष – अजयन पिल्लै,सचिव – जयदीप गुप्ता,कोषाध्यक्ष – गोपेश गुप्ता जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेश आहूजा, रामू शर्मा, राजकुमार साहू, प्रमोद चौधरी, घनाराम साहू, वैभव लूनिया, अमित चनानी और आकाश करड़ा को शामिल किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि ठेकेदारों को अपने कामकाज के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनके निराकरण के लिए संघ एक सशक्त मंच बनकर अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संघ ठेकेदारों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। सत्यप्रकाश(ईएमएस)09 जून 2025