*भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने पौधा लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का लिया संकल्प* *मिडिया प्रभारी विकास जैन ने लिया 51 पौधा लगाने का संकल्प* गुना (ईएमएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाएं जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान जिला मुख्यालय गुना से शुरू किया गया। इसी के तहत स्थानीय सर्किट हाउस गुना में स्थित बगीचा में भाजपा जनों ने जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार के साथ एक पेड़ मां के नाम लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष धाकड़, जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला मंत्री सुशील दहीफले एवं शिवपाल परमार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, जिला मंत्री गोविंद गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अर्जुन राजपूत एवं रामकुमार शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य निखिल अरोरा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि गुर्जर, प्रदेश सदस्य कविंद्र चौहान, ओमप्रकाश नरवैया, बल्लू प्रजापति, डॉ मोहन यादव सहित बड़ी संख्य में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 5 जून पर्यावरण दिवस से 15 अगस्त 2025 तक लगातार पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक संगठनात्मक कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से की जाएगी और लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। साथ ही मां के नाम पर एक पेड़ लगाकर पर्यावरण और मातृत्व दोनों का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने अपने 51 वे जन्मदिवस पर इस अभियान में सहभागिता कर 51 फलदार ओर छाया दार पौधा लगाने का संकल्प लिया। मिडिया प्रभारी श्री जैन ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए यह अभियान मात्र एक प्रतीक नहीं बल्कि एक जनआंदोलन है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल एक पौधा रोपने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनाओं और जिम्मेदारी का संगम है। हमें इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि हर नागरिक पर्यावरण सुरक्षा में भागीदार बने।- सीताराम नाटानी (ईएमएस)