09-Jun-2025


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की और उसकी मां पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी एक ही मोहल्ले में रहते थे। उस व्यक्ति का लड़की के घर आना-जाना था। बताया जा रहा हैं की कुछ समय बाद वह लड़की से गाली-गलौच और मारपीट करने लगा। वह उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी देता था। परेशान होकर मां-बेटी पास की कॉलोनी में शिफ्ट हो गईं। जानकारी के अनुसार उक्त युवक नाबालिग के घर पहुंचा। उसने लड़की के गले पर चाकू रखकर धमकी दी। शाम को पीड़िता और उसकी मां उसके घर समझाने गईं। वहां विवाद हो गया। तब उसने गुस्से में पीड़िता की मां पर चाकू से हमला किया। बचाने के प्रयास में लड़की के सीने में चाकू लग गया।घायल लड़की को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पहले मारपीट का केस दर्ज किया था। जांच उपरान्त हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई। पीड़िता का कहना है कि वह अक्सर उसे मारता था। 09 जून / मित्तल