राष्ट्रीय
09-Jun-2025


भोपाल (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल के 11 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल विकसित भारत के संकल्प सिद्धि की आधारशिला है। देश के लिए वर्तमान समय स्वर्णिम काल का है। सीएम यादव ने कहा है कि पीएम मोदी ने हर वर्ष, हर कार्यकाल में जो काम करके दिखाया है, यह न भूतो न भविष्यति होगा। भारत ने दुनिया में विशेष पहचान बनाई। उनके सेवा, सुशासन एवं गरीब-कल्याण के सफलतम 11 साल हैं। इन वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा सहित हर वंचित वर्ग के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नया भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। आस्था से अर्थव्यवस्था तक, परंपरा से प्रौद्योगिकी तक, सुविधा से सरोकार तक, कृषि से उद्योग तक, नौकरी से स्टार्टअप तक- हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान बना रहा हैं। राष्ट्रीय एकात्मता के लिए अनुच्छेद 370 की समाप्ति, सीएए लागू करना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक से मुक्ति दिलाना, श्री राम मंदिर का निर्माण तथा जी 20 की अध्यक्षता, प्रत्येक निर्णय में छंजपवद थ्पतेज की भावना ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। वहीं मोहन सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि यह 11 साल देश के इस सुनहरे भविष्य के निर्धारण के हैं। सुशासन, आर्थिक अनुशासन और देश की अर्थव्यवस्था व्यवस्था को चौथे स्थान पर ले जाना, हर वर्ग का कल्याण करना हैं। राज्य की पिछड़ा वर्ग मंत्री कृष्णा गौर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 साल का यह कार्यकाल देश के परिवर्तनकारी युग का प्रारंभ था। जो परिवर्तन हुआ है उसे देश और दुनिया ने देखा है। आशीष दुबे / 09 जून 2025