सोमवार को चली हीट वेब से पारा 40 पार छिंदवाड़ा (ईएमएस)। गर्मी के सबसे तेज तपने वाले दिनों में ठंडक पसराने के बाद अब जाती हुई गर्मी लोगों को झुलसा रही है। पिछले 48 घंटों में रविवार और सोमवार को गर्मी ने मई का रिकार्ड तोड़ दिया। सोमवार का सुबह से तीखी धूप लोगों को परेशान करने लगी दोपहर होते-होते तो लू चलने लगी। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान सोमवारको 40.8 डिग्री दर्ज किया गया जो मई के महीने के औसत तापमान के आसपास था। जून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास आ जाता है इस साल पारा औसत तीन डिग्री ज्यादा पहुंच चुका है। रात कातापमान भी इसीलिए बढ़ गया है। रविवार की रात खासी गर्म रही। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री था जो सोमवार को 28.1 डिग्री पर पहुंच गया। तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। कई इलाकों में मुख्य सडक़ों पर सोमवार की दोपहर सन्नाटा पसरा रहा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी झुलसाने वाली गर्मी लोगों को झेलना पड़ी। शाम को सूरज डूबने के बाद भी गर्माहट कम नहीं हुई। घर और दफ्तरों में दिन और राज ऐसी कूलर चल रहे हैं। पंखे तो जरा भी राहत नहीं दे पा रहे। दो दिन ऐसा ही मौसम मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी जिले में ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई है। इस दौरान हल्के से बादल आसमान में छा सकते हैं लेकिन जिले में बारिश होने की ज्यादा संभावना नहीं है। यानि अगले 48 घंटों में भी उमस, तेज धूप और गर्म हवाओं कासामना लोगों को करना होगा। ध्यान रहे पिछले साल भी जूनकी कुछ तारीखों मे गर्म दिन पड़े थे। मानसून पर लगा ब्रेक इस बार तय समय से पहले आने वाले मानूसन की संभावनाएं तेज गर्म मौसम के कारण खत्म होती जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक तरफ मौसम उछाल मार रहा है। दूसरी तरफ अरब सागर से मॉनसून तेज रफ्तार में आगे बढ़ा और 29 मई मुंबई में जबरदस्त बारिश के बाद यह पुरी, बांग्लादेश से होते हुए पूर्वी राज्यों तक पहुंच गय लेकिन इसके बाद मॉनूसन की रफ्तार धीमी पड़ गई। जून का दूसरा सप्ताह लग गया है ऐसे में प्रदेश में मानसून के लिए लोगों का इंतजार बढ़ सकता है। मॉनसून की रफ्तार मंद पडऩे के कारण ही गर्मी फिर से लौट आई है। ईएमएस/मोहने/ 09 जून 2025